बाबा तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनकल्याण के लिए की शिवाराधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने श्रावण मास, कांवड़ यात्रा व जलाभिषेक कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कांवड़ मेला ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारी कांवड़ियों के मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें और उनकी हर सम्भव सहायता करें। किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने या कोई अप्रिय घटना होने की स्थिति में त्वरित मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु मार्गों पर बैरिकेडिंग, रूट डायवर्जन तथा यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही यातायात डायवर्जन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने व अनुशासित ट्रैफिक संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

तामेश्वरधाम परिसर में अग्निशमन दल, वालंटियर्स, खोया-पाया केंद्र सहित अन्य सुविधाओं की उपलब्धता पर भी जिलाधिकारी ने दिशा-निर्देश दिए। मंदिर परिसर, पांडाल, पोखरा क्षेत्र व आस-पास के हिस्सों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्होंने पूजा व जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि भगवान शिव का जलाभिषेक पूरी श्रद्धा व संयम से करें।

इस अवसर पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

1 hour ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

2 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

3 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

3 hours ago