डीएम-एसपी ने नामांकन स्थलों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नगरीय निकाय चुनाव-2023 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से तहसील खलीलाबाद में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मगहर तथा नगर पंचायत बाघ नगर उर्फ बखिरा के चुनाव में नामांकन हेतु कक्षों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आरओ व एआरओ के बैठने के स्थान, नामांकन हेतु पर्चा बिक्री स्थल को देखा।
इस दौरान जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा उप जिलाधिकारी सदर रमेश चंद्र को प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने हेतु निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने बैरिकेडिंग स्थलों को चिन्हित कराया तथा नामांकन हेतु प्रत्याशियों के रूट को देखा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों के जुलूस तहसील के 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि जनपद में निकाय चुनाव की नामांकन प्रकिया 17 से 24 अप्रैल तक चलेगी, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 अप्रैल को, अभ्यर्थन वापसी दिनांक 27 अप्रैल तथा प्रतीक चिन्ह का आवंटन दिनांक 28 अप्रैल को किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया दिनांक 11 मई को कराई जाएगी। तहसील खलीलाबाद अंतर्गत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में अध्यक्ष तथा कुल 25 वार्ड के सदस्यों के नामांकन के लिए 6 कमरे, नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष तथा कुल 13 वार्डों के नामांकन हेतु दो कमरे तथा नगर पंचायत बाघ नगर उर्फ बखिरा के अध्यक्ष तथा कुल 18 वार्डों के नामांकन हेतु दो कमरे इस प्रकार कुल 10 नामांकन स्थल बनाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चंद्र, नवागत तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार प्रियंका तिवारी, राजेश चौधरी, लेखपाल यदुनाथ त्रिपाठी, बुद्धि राम चौधरी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खेत के बीच लगा सरकारी हैंडपंप बना चर्चा का विषय, ग्रामीणों ने उठाए सवाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा जयरामगढ़ में सरकारी धन…

4 minutes ago

एनेक्सी सभागार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री की प्रेस वार्ता

योजनाओं व उपलब्धियों का दिया विस्तृत ब्यौरा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक…

2 hours ago

तीन संस्थाओं के ब्रांड एंबेसडर बने अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह, गोरखपुर का बढ़ाया मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र और अंतरराष्ट्रीय किकबॉक्सर सनी सिंह…

2 hours ago

लो-हाइट अंडरपास निर्माण की मांग, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जनपद के सलेमपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को राष्ट्रीय…

2 hours ago

यूपीएससी में होनहारों का परचम: अनुराग डीपीआरओ, सुमित बीडीओ पद पर चयनित

बनकटा ब्लॉक क्षेत्र में हर्ष की लहरभैंसही गांव के अनुराग द्विवेदी डीपीआरओ तथा प्रताप छापर…

2 hours ago

खाकी पर दाग! पुलिसकर्मियों पर मारपीट और 10 हजार वसूली का गंभीर आरोप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी सुधाकर कुमार…

2 hours ago