मंडल टॉपर सहित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के टॉपरों को डीएम- एसपी ने किया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के प्रतिष्ठित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर मंडल और जिला टॉपर्स का खिताब हासिल किया। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने इन छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। ब्लूमिंग बड्स स्कूल की 12वीं की छात्रा निशात कौसर ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बस्ती मंडल टॉप किया। इसी स्कूल के 10वीं के छात्र हर्षित मिश्रा ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया हैं। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने इन छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और स्कूल के प्रबंध तंत्र और अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया।
स्कूल के मुख्य समन्वयक विजय कुमार राय ने बताया कि छात्रों की सफलता से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि छात्रों को सम्मानित करने के लिए जिलाधिकारी और एसपी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रिंसिपल शैलेश त्रिपाठी, डीसी पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, मनोरमा सहित शिक्षकगण छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Karan Pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

6 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

18 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago