संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता व अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयप्रकाश ने हीरालाल डिग्री कॉलेज में पहुंच कर तीनों विधानसभाओं 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद एवं 314-धनघटा हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का स्थलीय निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरें की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को सुव्यवस्थित रखने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दुबे, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डॉ. सुनील कुमार, तहसीलदार खलीलाबाद जनार्दन, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…