जल जीवन मिशन के तहत नामित एजेंसियों के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

प्रतिमाह हेतु कार्य योजना तैयार कर कार्य करने तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को ग्राम पंचायतो में संपादित करने हेतु जनपद में इंप्लीमेंट सपोर्ट एजेंसी (आईएसए) के रूप में सूचीबद्ध एजेंसियों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में जागरूकता एवं स्वच्छता संबंधित गतिविधियों को प्रचारित- प्रसारित करने हेतु तीन संस्थाएं सूचीबद्ध है, जिनमें समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान, जन कल्याण समिति तथा अभिनव बाल एवं ग्रामोत्थान समिति शामिल।इन एजेंसियों द्वारा प्रत्येक बस्ती के प्रत्येक घर को जागरूक करने हेतु संस्था माह में दो बार आंतरिक संवाद स्थापित करने हेतु शासन से निर्देश है। शुद्ध पेयजल की महत्ता, जल संचयन, जल संरक्षण तथा भू जल को सुरक्षित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करना इन एजेंसियों का मुख्य कार्य है। प्रत्येक ग्राम में पानी समिति की बैठक कर उनको जागरूक करना, महिला मीटिंग तथा पुरुष एवं महिला मीटिंग के साथ-साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत में लागत तथा अनुरक्षण के खाते खुलवाने का भी कार्य इन एजेंसियों का है। इसके अलावा नल कनेक्शन हेतु परिवार को जागरूक करना तथा दूषित जल जनित बीमारियों के बारे में अवगत कराना भी इन एजेंसियों का दायित्व है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त एजेंसियों को बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य करने को कहा,जिससे एजेंसियों हेतु निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। साथ ही उन्होंने जिला समन्वय नंदलाल सिंह को इन एजेंसियों द्वारा जारी कार्य योजना के अनुसार कार्य करना सुनिश्चित करने तथा नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने नए कनेक्शन हेतु परिवारों को जागरूक करने तथा दूषित जल जनित बीमारियों से लोगों को अवगत कराने के भी निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिए। बैठक के दौरान ही प्रथम क्लस्टर के प्रथम फेज के 34 ग्राम पंचायत तथा द्वितीय क्लस्टर के प्रथम फेज के 40 ग्राम पंचायत में संपादित किए गए कार्यों के बिलों का अनुमोदन भी जनपद स्तरीय समिति द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य जिला विकास अधिकारी उमेश चंद्र तिवारी, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा नलकूप विभाग एवं सहायक अभियंता जितेंद्र नाथ, अतिउल्लाह तथा नायब रजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एजेंसियों के जनपद स्तरीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

23 minutes ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

52 minutes ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

54 minutes ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

54 minutes ago

इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि

20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…

2 hours ago

श्रद्धांजलि सभा में गूंजा जनसेवा का संकल्प, याद किए गए राम प्रसाद जायसवाल

बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 hours ago