डीएम ने की अभियोजन कार्यो की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में माह अक्टूबर के अभियोजन कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिला मजिस्ट्रेट द्वारा समस्त अभियोजकों को अधिक से अधिक मामलों में सजा कराने विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित अपराधों व पास्को ऐक्ट से संबंधित मामलों में शत प्रतिशत सजा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष रूप से डी जी सी संवर्ग को महिलाओं से संबंधित गंभीर मामलों की गंभीरता के दृष्टिगत जिम्मेदारी पूर्वक अभियोजन करते हुए अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा कराये जाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक माह नवमबर 2023 में सत्र न्यायालयों द्वारा दोषमुक्त किये गए सभी मामलों की वाद वार समीक्षा की गयी। इसके संबंध में संयुक्त निदेशक अभियोजन दयानन्द पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि जिन मामलों में दोषमुक्ति हुई है, उनकी विमुक्ति हेतु गठित समिति के समक्ष गहनता से विचार किया जाएगा और निर्णय न्यायोचित नहीं पाये जाने पर उन मामलों में अपील हेतु प्रस्ताव तैयार किया जायेगाा।
इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, अभियोजन अधिकारी विनय कुमार पांडेय, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव व अन्य शासकीय अधिवक्ता व थाना प्रभारी सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत ने संदिग्ध ईरानी तेल टैंकरों को रोका, समुद्री निगरानी कड़ी

भारत ने इस महीने अपने समुद्री क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के चलते ईरान से जुड़े…

51 minutes ago

U.S. Department of Justice की फाइलों से हलचल, Jeffrey Epstein कनेक्शन के बाद DP World प्रमुख का इस्तीफा

अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) द्वारा यौन अपराध के दोषी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े…

53 minutes ago

जंगल में छिपी शराब फैक्ट्री पर पुलिस का प्रहार, फरार आरोपियों की तलाश तेज

जंगल में चल रही थी मौत की फैक्ट्री: बलुअहिया नर्सरी में पुलिस का धावा, 4…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

2 hours ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

2 hours ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

2 hours ago