Categories: Uncategorized

डीएम ने की वृक्षारोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा

प्रमुख मार्गों पर कराएं एवेन्यू प्लांटेशन–डीएम

पौधों की सुरक्षा का करें पर्याप्त इंतजाम- डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा जिला पर्यावरण, वृक्षारोपण और गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने पर्यावरणीय सुरक्षा हेतु ठोस अपशिष्ट, तरल अपशिष्ट व बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबन्धन की जानकारी लेते हुए समस्त नगरीय निकायों और डीपीआरओ को निर्देशित किया कि अपशिष्ट प्रबंधन हेतु बनाई गई कार्ययोजना और किए जा रहे कार्यों की सूचना वन विभाग को प्रेषित करें और सार्वजनिक जलाशयों में ठोस अपशिष्ट के प्रवाह को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
उन्होने वृक्षारोपण अभियान के संदर्भ में निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त संबंधित विभाग वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई कार्य सोमवार की शाम तक पूर्ण कराते हुए उसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर वन विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने वृहद पौधरोपण हेतु स्थलों को चिन्हित करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक तैयारी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी को वृक्षारोपण हेतु चयनित मार्गों पर वीथि (एवेन्यू) वृक्षारोपण का निर्देश दिया।अंत्येष्टि स्थलों पर भी वृक्षारोपण हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने मैत्री वन, एकलव्य वन, गोपाल वन, त्रिवेणी वन सहित विभिन्न थीम पर वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ हौसला प्रसाद, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, ईओ सदर आलोक कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जयसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

18 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

25 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

1 hour ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

1 hour ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago