डीएम ने विकास कार्यो की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के संचालन एवं निर्माण कार्यो में प्रगति की निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहने के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अधिकारीगण अनिवार्य रूप से विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति की मॉनीटरिंग करते रहें। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता एवं लाभार्थीपरक योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण किया जाए और किसी भी स्तर पर समस्या अथवा असंतोष की स्थिति में विभागीय समन्वयता स्थापित करते हुए ससमय उसका निस्तारण करा दिया जाए।
उक्त आशय का निर्देश जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो, निर्माण कार्यो, लाभार्थीपरक योजनाओं, स्वास्थ्य कार्यक्रमों आदि के मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिया। समीक्षा बैठक में अधूरे निर्माण कार्यो को गुणवत्तापरक ढंग से ससमय पूर्ण कराने का निर्देश सम्बंधित विभागों/कार्यदायी संस्थाओं को देते हुए जिलाधिकारी संदीप कुमार ने निर्माण कार्यो के दौरान किसी भी स्तर पर आ रही समस्या के बारे में पूछताछ एवं जानकारी प्राप्त करते हुए उसके अविलम्ब निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में राज्य पोषण मिशन के अन्तर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण के विभिन्न गतिविधियों के अनुश्रवण हेतु गठित जिला पोषण समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। उन्होंने बच्चों, महिलाओं एव किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कुपोषण की स्थिति तथा उसमें सुधार आदि से सम्बंधित बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए जनपद में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों को पुष्टाहार, आयरन की गोली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को मुहैया कराने तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार एवं कुपोषण से बाहर निकालने की दिशा में विशेष प्रयास करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारीगण ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आगनवाड़ी कार्यकत्रियों, आशाओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से गॉवों में पुष्टाहार सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गयी निःशुल्क दवाओं के सेवन के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पौष्टिक आहार खाने के प्रति भी उन्हें शिक्षित और जागरूक करें।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किये जाने की दिशा में गुणात्मक तेजी लाते हुए तत्काल गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों व सम्बंधित एम0ओ0वाई0सी0 को दिये। उन्होंने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वयता के साथ गोल्डन कार्ड बनाने में प्रगति दर्शाते हुए शत-प्रतिशत पात्र परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया और कहा कि गोल्डन कार्डधारकों को इससे मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में भी उन्हें जागरूक किया जाए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी कारणवश ग्राम पंचायतों में यदि कोई भी कोटे/राशन की दुकान रिक्त है अथवा किसी अन्य कारण से अवरूद्ध है तो सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी तत्काल ग्राम पंचायत स्तर पर नियमानुसार बैठक करवा कर राशन की दुकान क्रियाशील करना सुनिश्चित करें। बैठक में सरकारी विभागों के विद्युत बकाये आदि की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सोलर पम्पों के आवंटन की प्रगति की जानकारी करते हुए सत्यापन के बाद आपूर्ति सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषकों को बीमा कराने हेत प्रोत्साहित करने हेतु कहा गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान नीधि योजना में शत प्रतिशत आधार सीडिंग एवं प्रमाणीकरण का कार्य सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश एवं गो आश्रय स्थलों की समीक्षा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए किया तथा निर्देशित किया कि सभी पशु चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र में स्थापित गो-आश्रय स्थलों के संचालित एवं व्यवस्थित होने सम्बंधित बीडियों बना कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें। बताया गया कि जनपद के सभी गोशालाओं में 3233 गोवंश संरक्षित है। भगौसा में निर्माणाधीन गोआश्रय स्थल को प्रगति के साथ पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यो में गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों/चिकित्सालयों को अविलम्ब पूर्ण कराते हुए हैण्ड ओवर कराने के निर्देश दिये।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं जैसे-एम्बुलेंस 108,102 की कार्यप्रणाली, टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, जननी सुरक्षा योजना, स्वास्थ्य कार्यकत्रियों का भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कार्यो में प्रगति की आकड़ेवार जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिये। बैठक में विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वंय सहायता समूहो का गठन, मनरेगा के तहत कराये जा रहें कार्यो की स्थिति एवं प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन, लाभार्थीपरक योजनाओं में, आधार सीडिंग कार्य की प्रगति, मत्स्य पालन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, छात्रवृत्ति योजना, दिव्यांग विभाग, कौशल विकास मिशन, श्रमिको का पंजीकरण, रोजगार सृजन कार्यक्रम, सिचाई, पी0डब्लू0डी0 आदि विभागो द्वारा संचालित योजनाओं/निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गयी।
समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, डी0सी0 मनरेगा जीशान रिजवी, पी0डी0 संजय नायक, डिप्टी सीएमओ0 डा0 मोहन झा, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, सहित जनपद के अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू शोध पात्रता परीक्षा आज से शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…

20 minutes ago

सभी भारतवासी गौ माता कि रक्षा के लिए आगे आये-धरम दास

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

24 minutes ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य प्रशासन सतर्क

डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…

28 minutes ago

वनवास की मर्यादा और अहिल्या उद्धार से गूंजा श्रीराम कथा का भावपूर्ण मंच

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…

37 minutes ago

पर्पल डे पर मिर्गी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पर्पल डे के अवसर पर मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता…

50 minutes ago

पेट्रोल-डीजल व गैस आपूर्ति पर डीएम सख्त, अफवाहों से बचने की अपील

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

1 hour ago