डीएम ने की राजस्व कार्याे की समीक्षा

कर-करेत्तर के लक्ष्यों के पूर्ति के लिए दिए निर्देश

राजस्व वादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें सुनिश्चित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व, कर-करेत्तर एवं राजस्व न्यायालय के कार्य प्रगतियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व न्यायालय से जुड़े सभी पीठासीन अधिकारियों को स्पष्ट रुप से यह निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में वे पांच वर्षाे से अधिक समय से लंबित विभिन्न धाराओं के वादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में इससे अधिक अवधि की एक भी वाद लम्बित नही होनी चाहिये। उप जिलाधिकारी इस पर विशेष रुप से ध्यान देते हुए पीठासीन अधीनस्थ अधिकारी न्यायालयों के वादो का निस्तारण तत्कालिक रुप में सुनिश्चित करायें। इसमें किसी भी दशा में शिथिलता नही होनी चाहिये।
जिलाधिकारी कर-करेत्तर समीक्षा के दौरान जिन विभागो के माह की लक्ष्यपूर्ति कम है, उन्हें निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर अपने लक्ष्य की पूर्ति करें। उन्होंने परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग वाले वाहनो पर प्रवर्तन कार्य किये जाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अन्नपूर्णा भवन, जल जीवन मिशन एवं स्कूलों की बाउन्ड्री के लिए जहां जमीनो की आवश्यकता हो, उसे उपलब्ध कराने हेतु जमीनों का चिन्हांकन करायें, ताकि संचालित योजना के तहत कार्य परियोंजना का निर्माण पूर्ण कराया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड वाले कार्य बिन्दुओं से जुडे अधिकारियों से कहा कि वे इन बिन्दुओं पर पूरी सक्रियता से कार्य करें। किसी भी दशा में इसमें रैकिंग कम नही होनी चाहिये।
जिलाधिकारी श्री सिंह ने धारा-24 के आदेशों का अनुपालन भी कराये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अपूर्ण व गलत फार्मेट पर पत्रावलियां दाखिल दफ्तरी हेतु न भेजी जाये, अन्यथा ऐसी पत्रावलियां दाखिल दफ्तरी हेतु स्वीकार नही की जायेगी। सन्दर्भ निस्तारण प्रकरण की समीक्षा में उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सन्दर्भाे का समयान्तर्गत उसका समाधान सभी अधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

अपने भूमिधरी जमीनों का कंप्यूटरीकृत सत्यापन खतौनी अवश्य ही करें प्राप्त

जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने आमजन से अपेक्षा करते हुए कहा है कि अपने जमीनों की खतौनी तहसील परिसर अवस्थित भूलेख कार्यालय से कंप्यूटरीकृत व प्रमाणित खतौनी अवश्य ही प्राप्त करें तथा उसमें नाम अंश आदि की त्रुटियों का मिलान कर ले। यदि कोई कमी या त्रुटि हो तो संबंधित उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाये ताकि उसका समाधान कराया जा सके।
बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी अधिकारी जल मोहन, एडीएम एफआर अरुण कुमार राय, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम रुद्रपुर रत्नेश तिवारी, एसडीएम सलेमपुर श्याम मणि त्रिपाठी, एसडीएम भाटपारररानी, तहसीलदार गण, डीजीसी नवनीत मालवीय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
rkpnews@somnath

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

4 minutes ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

12 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

24 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

2 hours ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago