डीएम ने कर- करेत्तर, सीएम डैशबोर्ड, राजस्व, चकबंदी की प्रगति की समीक्षा की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कर-करेतर , सीएम डैशबोर्ड, राजस्व, चकबंदी और राजमार्गों में भूमि अधिग्रहण प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिला गन्ना अधिकारी का वेतन रोकने और गन्ना भुगतान बढ़ाने का निर्देश दिया। धान खरीद में अपेक्षित प्रगति न होने पर असंतोष व्यक्त किया और धान की खरीद को तेज करने हेतु डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत विभाग में ओटीएस से प्राप्त धनराशि से संबंधित मामलों को तत्काल निक्षेपित करते हुए, 21 दिसंबर तक प्रमाण-पत्र अपर जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रवर्तन कार्यवाही की सूचना अपर जिलाधिकारी को प्रत्येक माह की 21 तारीख तक उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों के प्रगति की कड़ी समीक्षा की जाएगी। इसलिए सभी विभाग संबंधित योजनाओं में अपनी प्रगति को बेहतर करें। उन्होंने कर प्राप्ति को बढ़ाने का भी निर्देश दिया।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने एंटी भू माफिया संबंधी प्रकरणों और 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित वादों को शून्य करने का निर्देश दिया। धारा 80, धारा 24 और धारा 116 संबंधी प्रकरणों को भी ससमय निस्तारित करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम/तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

खेल प्रतिभाओं के लिए मौका: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल 23 मार्च से

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं उपलब्ध…

16 seconds ago

जनगणना 2027 की तैयारी: कुशीनगर में 122 फील्ड ट्रेनरों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l देश की आगामी जनगणना-2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां…

8 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5.0: देवरिया पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के…

12 minutes ago

ई-पेमेंट व्यवस्था लागू, 31 मार्च तक हर हाल में होगा बिलों का भुगतान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को देखते हुए जनपद में कोषागारों…

52 minutes ago

गोरखपुर: एनएसएस शिविर में स्त्री शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर हुई बौद्धिक गोष्ठी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Digvijay Nath P.G. College में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

1 hour ago