बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने लिया संकल्प

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योजनान्तर्गत अभियान में शामिल होकर समाज में गिरते लिंगानुपात को रोकने एवं बेटियों को समाज में गौरवपूर्ण स्थान दिलाने में भागीदारी निभाने की शपथ लेते हुए, बैनर पर हस्ताक्षर कर हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी लोग यह संकल्प लें कि महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षित रखेंगे और उन्हें शिक्षित कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ेंगे। उन्होने बताया कि आगामी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 18 जनवरी से 24 जनवरी 2023 तक बालिका सप्ताह मनाया जायेगा।
इसी क्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, योजनान्तर्गत हस्ताक्षर अभियान में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, वन स्टाप सेन्टर मैनेजर सरिता पाल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ लेते हुए हस्ताक्षर किया गया।
इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारियों सहित महिला कल्याण विभाग की अन्नू सिंह, ममता यादव, शिवाली त्रिपाठी, रंजना मिश्र आदि द्वारा हस्ताक्षर किया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

भाटपार रानी सर्किल में ताबड़तोड़ हत्याओं से मचा कोहराम, जनता में भय का माहौल

नवागत पुलिस अधीक्षक का ‘तबादला एक्सप्रेस’ बेअसर, अपराधियों के हौसले बुलंद भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र…

50 minutes ago

त्योहारो में खलल पैदा करने वाले कतई बख्से नही जायेगे ,थानाध्यक्ष

दीपावली के दिन काफी सजगता से जलाये पटाख़े,तेज ध्वनि में न बजाए डीजे मऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

बंद पड़े स्कूलों ने जगाई चिंता, बीएसए की सख्ती से हड़कंप!

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में जिला बेसिक…

2 hours ago

मिशन शक्ति 5.0 के तहत शिवालिक पब्लिक स्कूल में छात्राओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत शिवालिक पब्लिक स्कूल, बिचपुरी में…

2 hours ago

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक सम्पन्न

पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट…

2 hours ago

महिला प्रधानों को सशक्त बनाएं, गांवों को उत्कृष्ट बनाएं : डीपीआरओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत सदर ब्लॉक सभागार में चल…

2 hours ago