आरटीओ कार्यालय में डीएम ने की छापेमारी , बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन दलालों को किया पुलिस के हवाले

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)डीएम पवन अग्रवाल द्वारा सरकारी कार्यालयों को दलालों से मुक्त कराने एवं जनमानस को सरकारी कार्यालय में बेहतर माहौल प्रदान किए जाने के अभियान के तहत आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी की गई।

डीएम ने आरटीओ कार्यालय का गेट बंद करवाकर पूरे परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की । मौके पर तीन संदिग्ध अंकित तिवारी , संतोष कुमार गुप्ता, अनवर को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने वहां पर ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन ट्रांसफर आदि करने आए जनमानत से वार्ता की एवं कार्यरत कर्मचारियों द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे तो वसूल नहीं किया जा रहे हैं इसके बारे में पूछा । कहा की अगर कोई निर्धारित शुल्क से ज्यादा पैसे मांगता है तो तत्काल अवगत कराए।
उन्होंने आरटीओ को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि दलालों से कार्यालय को पूरी तरह से मुक्त रखा जाए। कोई भी कर्मचारी दलालों के साथ कोई संलिप्तता नही रखेगा । अगर शिकायत प्राप्त होती है कि कर्मचारी भी दलालों के साथ मिले हैं तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें की जायेगी।

इस दौरान डीएम ने विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कराए जाने वाले ड्राइविंग ट्रैक का भी जायजा लिया।
उन्होंने सभी अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से अलमारियों में रखे जाने का निर्देश दिया।

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर , एआरटीओ , सीओ सिटी मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

37 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

41 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

46 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

52 minutes ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

1 hour ago