देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं नगर पालिका अध्यक्षा अलका सिंह द्वारा पिपरपाती स्थित गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो-पूजन किया गया तथा गायों को हरा चारा खिलाया गया। गौ पूजन के दौरान सभी गौवंशों को तिलक व माला पहनाकर गुड, चोकर, हरा चारा, फल आदि खिलाया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार एवं गौपालन के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस गौशाला पर 150 गाय संरक्षित है तथा यहां की व्यवथाएं ठीक है। उन्होंने हरे चारे उपलब्ध कराने के संबंध में निर्देश दिया कि कहीं जमीन ढूंढ़ कर या नगर पालिका क्षेत्र में हरा चारा उगा कर गायों को खिलाया जाए। गायों का संरक्षण किया जाए तथा सभी गायों को पूज्य माना जाए।
गौ-पूजन कार्यक्रम में सीवीओ डॉ अरविंद कुमार वैश्य, ईओ संजय तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…
1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…
‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…
फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…