डीएम ने एडीओ पंचायत रुद्रपुर समेत कई कर्मचारियों का नवम्बर माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का दिया आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आई.जी.आर.एस. सन्दर्भों का निस्तारण ससमय न कराये जाने के कारण डिफाल्टर श्रेणी में आने के दृष्टिगत उत्तरदायी एडीओ पंचायत रुद्रपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भाटपाररानी तथा पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर का माह नवम्बर 2022 का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए बाधित किया है।
जिलाधिकारी ने बताया है कि जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मा. मुख्यमंत्री जी संदर्भ, सी०एम० हेल्पलाइन, आनलाइन संदर्भ, मण्डलायुक्त संदर्भ, पी.जी. पोर्टल भारत सरकार एवं सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में सन्दर्भ नियत समय के उपरान्त लम्बित होने के कारण डिफाल्टर श्रेणी में आ गये हैं, जिसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है। आई०जी०आर०एस० सन्दर्भों के ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में शासन द्वारा विस्तृत निर्देश दिये गये हैं। एडीओ पंचायत रुद्रपुर का डिफाल्टर संदर्भ 01, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत भाटपाररानी का डिफाल्टर संदर्भ 01 तथा पूर्ति निरीक्षक सलेमपुर का डिफाल्टर संदर्भ 01 प्राप्त होने पर उक्त अधिकारियों का माह नवम्बर 2022 का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोका गया है। जनसुनवाई पोर्टल पर संदर्भ डिफाल्टर होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियो के विरुद्ध अग्रेतर कार्यवाही हेतु संज्ञान लिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

58 minutes ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

1 hour ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

1 hour ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

12 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

13 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

13 hours ago