देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के समस्त तहसील क्षेत्रों में राजस्व एवं विकास इत्यादि विषयों पर विभिन्न प्रकार के प्रत्यावेदन एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं शासन द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं व शासकीय योजनाओं के समुचित संचालन के लिए सतत पर्यवेक्षण एवं अनुरक्षण के आवश्यताओं के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तहसील सलेमपुर व भाटपारररानी, मुख्य राजस्व अधिकारी को तहसील बरहज व रुद्रपुर तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को तहसील सदर हेतु नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने पदेन दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन के साथ साथ विशेष रुप से संबंधित तहसीलों का समय समय पर भ्रमण करते रहेगें और प्रशासनिक समन्वय व जनहित के महत्वपूर्ण विषयोें में, संबंधित उप जिलाधिकारी को आवश्यक मार्गदर्शन व निर्देशन प्रदान करेगें और ऐसे विषय जिसे जिलाधिकारी के संज्ञान में लाना आवश्यक हो, उसे संज्ञान में लायेगें। संबंधित उपजिलाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अपने तहसील के प्रशासनिक व विकास संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अपने पर्यवेक्षक अपर जिलाधिकारी को सतत अवगत कराते रहेगें और समस्त कार्यो को नियत समय सीमा में सम्पादित करायेगें।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…