डीएम ने किया डेंर्ड्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्टस् लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फूट जर्नी टीम का जनपद में स्वागत, दी सफलता की शुभकामनाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने ‘‘डेंर्ड्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्टस् लांगेस्ट वर्ल्ड टूर बाई ऑन फूट जर्नी’’ पर्वतारोही एण्ड गिनिजेज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर टीम के 20 सदस्यीय दल के जितेन्द्र प्रताप, महेन्द्र प्रताप एवं गोविन्दा नन्द का जनपद में आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया है। जिलाधिकारी ने टीम को पद यात्रा की एवं सफलता की हार्दिक शुभकामनाए दिया है।
टीम के सदस्यों द्वारा बताया गया कि अब तक विश्व के 11 देशो में 04 लाख हजार कि०मी० की विश्वपदयात्रा पूरी की जा चुकी है। इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा द्वारा वर्ष 2018 में विश्वपदयात्रा के दौरान दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट ऐवरेस्ट बेस कैम्प की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की गयी। इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा दौरान अब तक टीम द्वारा 14 करोड़ 50 लाख पौधो, का वृक्षारोपड़ भी कराया जा चुका है। टीम द्वारा देश के समस्त प्रदेशो की विश्वशांति विश्वपदयात्रा करते हुए देवभूमि उत्तराखण्ड के समस्त 13 जनपदो की विश्वपदयात्रा शासन, प्रशासन द्वारा सम्पन्न करते हुए राजस्थान के संपूर्ण 33 जनपदो की यात्रा करके उत्तर प्रदेश की पौराणिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, पावन पवित्र भूमि के 75 जनपदो की यात्रा पूरी करेगी। अब तक उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में से 68 जनपदो की यात्रा सम्पन्न हो चुकी है।
इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरूआत 30 जुलाई 1980 को जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के श्रीमान अवध बिहारी लाल जी द्वारा शुरू की गई थी। वर्ष 1995 को इस टीम से हम सभी लोग जुड़े अब यह टीम 20 सदस्यीय हो गई है।
टीम द्वारा बताया गया कि केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओं जैसे पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, वन संरक्षण/वन्य जीव संरक्षण, पर्वत संरक्षण, नदी संरक्षण, सर्प दंश, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा अभियान, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, नमामि गंगे, मिशन शक्ति, मिशन कर्मयोगी, कोरोना कोविड-19, मतदाता जागरूकता, नशा उन्मूलन इत्यादि के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना टीम का मूल उद्देश्य है। समस्त योजनाओ के प्रचार-प्रसार के माध्यम से हमारी टीम सभी स्कूलो एवं कॉलेजो व अन्य ग्रामीण/शहरी सार्वजनिक स्थालो पर जाकर संगोष्ठी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमो/संगोष्ठी द्वारा जनता को जागरूक करेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

6 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

8 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

10 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

10 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

12 hours ago