डीएम ने ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का किया निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के सतही स्रोत आधारित हनुमानगंज ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद के 7 विकास खण्ड हनुमानगंज, सोहांव, दुबहड़, चिलकहर, रसड़ा, बेरूआरवारी एवं गड़वार के समस्त ग्राम पंचायतों के हर घर नल से जल से आच्छादित किया जाना है। इस योजनान्तर्गत इंटेकवेल, डब्ल्यूटीपी, सीडब्ल्यूआर, क्लियर वाटर राइजिंगमेन, वितरण पाइप लाइन आदि कार्य प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में ग्राम कटरिया में निर्माणधीन डब्ल्यूटीपी एवं एकवारी खास में निर्माणाधीन अवर जलाशय का स्थलीय निरीक्षण किया।
डब्ल्यूटीपी के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता ने बताया कि ग्राम कटरिया में प्रस्तावित 146 डस्क डब्ल्यूटीपी के क्लेरीफ्लाकूलेटर, रिटेनिंग वाल, एडमिन बिल्डिंग, लैब बिल्डिंग, एरिएटर का स्थलीय निरीक्षण के दौरान का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि डब्ल्यूटीपी के समस्त कार्य को तीव्र गति से कराया जाए, जिससे योजना को निर्धारित अवधि में पूर्ण करते हुए आम जनमानस को लाभन्वित किया जा सके। अवशेष घटकों को प्रारम्भ करते हुए प्रगति हेतु निर्देशित किया गया।
एकवारी खास जोन-634 के बारे में अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि हनुमानगंज ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना एकवारी खास जोन-634 अन्तर्गत 300किली/15 मी अवर जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है। जोन अन्तर्गत 9 राजस्व ग्रामों क्रमशः अराजी माफी भीखमपुर, भीखमपुर, परसिया खुर्द, अराजी माफी एकवारी कलां, अराजी माफी एकवारी खुर्द, बजहा, एकवारी खास, अलवानपुर में वर्तमान आबादी 12312 को हर घर नल से जल से आच्छादित किया जाना प्रस्तावित है। अवर जलाशय का कार्य 65 प्रतिशत पूर्ण है। शेष कार्य प्रगति पर है। जोन अन्तर्गत बिछायी जाने वाली 54.59 किमी वितरण प्रणाली के सापेक्ष 31.12 किमी का कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अवर जलाशय का निर्माण यथाशीघ्र पूर्ण कराये एवं बिछायी गयी वितरण प्रणाली से क्षतिग्रस्त मार्गो को तत्काल मोटरेबल कराते हुए समय से स्थायी मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण), अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे, परियोजना प्रबन्धक एलएंडटी के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

2 minutes ago

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक चला जलाभिषेक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में…

10 minutes ago

भव्य कलश यात्रा और भजन संध्या से सजेगा देवरिया का भटनी क्षेत्र

भक्ति के रंग में रंगा भटनी: श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा से बनेगा आध्यात्मिक इतिहास भटनी/देवरिया…

34 minutes ago

सिंदुरिया में टूटी सड़क पर फूटा गुस्सा: सड़क, नाली और सफाई को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंदुरिया में रविवार को बुनियादी सुविधाओं…

50 minutes ago

करोड़ों की संपत्ति विवाद में खूनी संघर्ष

कार टक्कर के बाद मारी गई गोली शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दिल्ली और शाहजहांपुर में फैली करोड़ों…

1 hour ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किए सख्त निर्देश

उत्तर पुस्तिका में धनराशि मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई, 18 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड…

2 hours ago