डीएम ने महाव नाला कटान का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा महाव नाले का निरीक्षण कर कटान के कारणों की जानकारी ली गयी और आवश्यक निर्देश दिया गया।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय ने बताया कि नेपाल में अत्यधिक वर्षा के कारण बेहद कम समय मे नाले के जल स्तर में अभूतपूर्व वृद्धि हुई जिसके कारण ओवरफ्लो और कटान की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2025 को सिर्फ 12 घंटे में नेपाल राष्ट्र के अंतर्गत महाव नाले के कैचमेंट में 100 मिमी से अधिक वर्षा हुई है जिससे जनपद महराजगंज में महाव नाला उच्चतम जल स्तर से 6 इंच ऊपर 12.50 फीट के लेवल पर प्रभावित हुआ और सभी प्रयासों के बावजूद भी भारी मात्रा में आये पानी के तत्काल निकासी न होने के कारण पानी ओवरफ्लो करने लगा और जिससे लगभग 11:00 बजे कटान की स्थिति पैदा हो गयी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि महाव नाले का अब- तक का उच्चतम जल स्तर 12 फ़ीट था, लेकिन आज यह साढ़े बारह फीट पर बह रहा था। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और लगभग सारा पानी निकल चुका है।
जिलाधिकारी ने तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने का निर्देश दिया,और निर्देशित किया कि महाव सहित समस्त तटबंधों की निगरानी 24 घंटे सुनिश्चित किया जाए। सभी अधिकारी हाइ अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने एसडीएम नौतनवां को प्रभावित फसलों का सर्वे कर मुआवजा का आंकलन करने हेतु निर्देशित किया, ताकि समय से मुआवजा वितरण किया जा सके। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्वअधिकारियों, सिंचाई विभाग के अधिकारियों और नोडल अधिकारियों द्वारा सभी तटबंधों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान एडीएम (न्यायिक) नवनीत गोयल, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल, अपर उपजिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

2 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

2 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

2 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

2 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

2 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

2 hours ago