आरटीई का पालन न करने वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्यवाही: डीएम

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आरटीई एक्ट 2009 के अन्तर्गत वंचित व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश न देने वाले 1428 प्रकरणों की समीक्षा की गई। कमेटी ने ऐसे निजी विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता समाप्ति सहित विधिक कार्यवाही की संस्तुति की।
डीएम ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अब तक 5054 बच्चों का प्रवेश कराया जा चुका है, जो गत वर्ष से 800 अधिक है। पाठ्यपुस्तक व कार्यपुस्तिकाओं का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हुआ है।
मध्याह्न भोजन योजना के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन से एमओयू किया गया है तथा अक्टूबर से बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
जर्जर विद्यालय भवनों की समीक्षा में 539 भवन चिन्हित हुए, जिनमें से 124 अत्यंत जर्जर भवनों को गिराने का कार्य पंचायतों द्वारा कराया जाएगा।
बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, बीएसए जितेन्द्र कुमार गौंड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मानसून की पहली बारिश में उजागर हुई श्यामदेंउरवा चौराहे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था

जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…

3 hours ago

बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…

3 hours ago

डीडीयू में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से, अन्य कोर्सों में सीधे प्रवेश 9 जुलाई से

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…

3 hours ago

डीएम ने बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…

3 hours ago

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…

3 hours ago

हल्की बरसात और हल्की हवा मे 10घंटे से ऊपर कट जाती है बरहज की बिजली, जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…

3 hours ago