डीएम ने किया बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

बाढ़ से प्रभावित लोगों को त्रिपाल के साथ अन्य सामग्री का भी किया वितरण

 गोण्डा।        जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने आज मंगलवार को तहसील तरबगंज के अंतर्गत ग्राम ऐलीपरसौली बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ से प्रभावित एलीपरसौली के मजरा बाबूपुरवा में जाकर वहां के ग्रामीणों से मुलाकात की तथा बाढ़ से होने वाले समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव पूरी मदद के लिए उप जिलाधिकारी तरबगंज को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों का सर्वे करवा कर नियमानुसार सभी को सारी सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएचसी अधीक्षक बेलसर को निर्देश दिए हैं कि टीम के साथ बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का बराबर निरीक्षण करते रहे ताकि बाढ़ से प्रभावित लोगों को कोई समस्या ना होने पाये। वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित ग्राम वासियों को त्रिपाल के साथ-साथ अन्य सामग्री का वितरण किया तथा उनको यह भरोसा दिलाया कि प्रशासन आपके साथ है आप लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दिया जायेगा।
           इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तरबगंज शत्रोहन पाठक, पुलिस क्षेत्राधिकारी तरबगंज,  एक्सईएन बाढ़ खण्ड, विश्वनाथ शुक्ला, तहसीलदार तरबगंज पुष्कर मिश्रा तथा संबंधित गांव के लेखपाल, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

2 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

2 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

2 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

3 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

3 hours ago