डीएम ने मतगणना स्थलों का किया निरीक्षणकी गयी तैयारियों का लिया जायजा

राज्य निर्वाचन आयोग के मंशानुसार समय व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिये गये निर्देश

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना प्रकिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से ,जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ मतगणना स्थलों नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर तथा शंकर इण्टर कालेज नानपारा का निरीक्षण कर नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 अन्तर्गत नगर पालिका परिषद बहराइच व नानपारा तथा नगर पंचायत रिसिया व रूपईडीहा हेतु मतगणना के लिए की गयी तैयारियों का जायज़ा लिया। डीएम ने मतगणना की व्यवस्था के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें और इस बात का विशेष ख्याल रखा जाय कि टेबल पर मतपेटिकाओं को लाने व ले जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतो की गणना से सम्बन्धित सभी कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, नानपारा अजीत परेस, सीओ नानपारा राहुल पाण्डेय, ईओ नानपारा रेनू यादव, नायब तहसीलदार नानपारा हबीबुर्रहमान सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सिकन्दरपुर में शिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, झांकियों ने मोहा मनसिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस…

3 hours ago

पंदह मोड़ पर टेंपो पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l बलिया–सिकंदरपुर मार्ग पर पंदह मोड़ के सामने रविवार की शाम टेंपो…

3 hours ago

बाबा साहब की जयंती पर आगरा में होगी भव्य भीमनगरी, तैयारियां तेज

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)सामाजिक समरसता और संविधान निर्माता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के…

3 hours ago

एफएसएसएआई ने स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को सिखाए खाद्य सुरक्षा के नियम

आगरा। (राष्ट्र की परम्परा)खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय खाद्य…

4 hours ago

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, गड्ढे में गिरी बाइक से दो युवकों की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली गांव के…

4 hours ago