डीएम ने निर्माणकार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण व ससमय पूरा किया जाय।

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने पनियरा नगर पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन नगर पंचायत कार्यालय भवन का निरीक्षण किया और भवन निर्माण कार्य को एक माह के भीतर पूर्ण कर नवनिर्मित कार्यालय को संचालित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने एमआरएफ सेंटर को देखा। एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था।उन्होंने जल्द से जल्द ट्रामवे मशीन मंगवाकर अपशिष्टों के यांत्रिक पृथक्करण का कार्य शुरू करने के लिए कहा। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि मशीन के टेंडर का कार्य हो चुका है, जल्द ही मशीन की आपूर्ति हो जाएगी। इसके उपरांत उन्होंने पनियरा-परतावल मार्ग पर नाली निर्माण के कार्यों को देख तथा अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयान्तर्गत पूरा करें।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर वाचस्पति, ईओ पनियरा देवेन्द्र मणि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

4 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

4 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

11 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

12 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

12 hours ago