Categories: Uncategorized

राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा बुधवार को सीएमओ के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज हरका(रामपुर) के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा 3 फ्लोर में बारी बारी से प्रत्येक कमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता से कंप्यूटर रूम ,लाइब्रेरी ,लैब रूम और कक्षाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया की राजकीय मेडिकल कॉलेज में चार लैब/ प्रयोगशालाए होंगी, नीचे 2 लाइब्रेरी होगी और प्रत्येक फ्लोर पर लेक्चर की कक्षाएं होंगी, कंप्यूटर रूम ठीक बगल में स्थित रहेगा तथा अन्य पाठन से संबंधित कक्षाएं प्रत्येक फ्लोर पर स्थित होगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने एडमिशन का प्रोसेस ,नॉन डेवलपमेंट और डेवलपमेंट प्रोग्राम, मंदिर ,पार्किंग, लिफ्ट तथा कार्य कब तक पूर्ण होगा आदि की अद्यतन स्थिति के बारे में पूछा, जिस पर सहायक अभियंता व अवर अभियंता के द्वारा बताया गया की, लिफ्ट प्रत्येक फ्लोर पर होगा मंदिर व पार्किंग डिजाइन के अनुसार बनाए जाएंगे, एडमिशन की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप होंगे तथा कार्य 1 महीने के अंदर पूर्ण हो जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी ने रोष व्यक्त करते हुए सहायक अभियंता एवं उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य 20 दिनों के भीतर प्रथम चरण का कार्य खत्म करें एवं श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। अंत में कार्य समय से पूरा किये जाने से संबंधित उच्च अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की सुपर स्प्लेंडर बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ…

16 minutes ago

बरहज रेलवे के विस्तार एवं सुदृढ़ व्यवस्था की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी 2026, सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के तत्वावधान में बरहज…

19 minutes ago

अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से…

21 minutes ago

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

5 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

5 hours ago