रंगरेजा रेस्टोरेंट को बंद कर सील करने के लिए अधिवक्ताओं ने किया कमिश्नर से मांग की

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधित्व मंडल मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात कर अवैध रूप से चल रहे रंगरेजा रेस्टोरेंट को बंद करने की मांग किया। बुधवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में, अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व मण्डल कमिश्नरी कार्यालय में पहुंचकर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा से मुलाकात कर कहा कि पार्क रोड स्थित, सिविल लाइन्स स्थित रंगरेजा रेस्टोरेन्ट के मालिक व प्रबंधक द्वारा नजूल की भूमि पर अवैध रूप से रेस्टोरेन्ट के नाम पर आपराधिक गतिविधियां संचालित कर, गम्भीर मामले में रंगरेजा रेस्टोरेन्ट को तत्काल सील कर बन्द कराकर व जांच कराकर अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त कराये जाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि शहर के मध्य में पार्क रोड स्थित सिविल लाइन्स गोरखपुर में सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता व ऐलन मारूफी नामक अपराधियों द्वारा, नजूल की भूमि पर न्यायालय से स्थगन आदेश पारित होने के पश्चात् भी रंगरेजा रेस्टोरेन्ट के नाम से रेस्टोरेन्ट का निर्माण कर लिया गया है, और उसमें रेस्टोरेन्ट की आड़ में आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिससे आये दिन मार पीट, लूट पाट की घटनाये निरन्तर हो रही है। जिसका स्पष्ट प्रमाण है कि 20 जुलाई 2023 को समय करीब 8 बजे रात्रि में अधिवक्ता अवनीश कुमार पाण्डेय खाना खाने गए थे वहां पर रेस्टोरेन्ट संचालक सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता व ऐलन मारूफी द्वारा अपने 10-15 आपराधिक पालतू गुण्डो के साथ मिलकर अधिवक्ता अवनीश कुमार पाण्डेय के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया और उनकी सोने की चेन छीन ली गई और 21 जुलाई 2023 को थाना कैण्ट में मु0अ0सं0- 540/2023 के अन्तर्गगत धारा 147, 148, 323, 504, 506, 395, 120बी, 34 भा0द0वि0 में रेस्टोरेन्ट संचालक सतीश द्विवेदी, अश्वनी गुप्ता आदि के विरूद्ध पंजीकृत हुआ। रंगरेजा रेस्टोरेन्ट में तमाम सफेदपोश अपराधियों का पैसा लगा है जिसकी अपने स्तर से जांच करा कर कार्यवाही किया जाए, जिससे अधिवक्ताओं को न्याय उचित न्याय मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

5 hours ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

5 hours ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

6 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

6 hours ago

स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय समानता दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को सौंपा ज्ञापन

देवरिया में चिकित्सकों की कमी और स्थानांतरण नीति की समीक्षा की मांग लखनऊ (राष्ट्र की…

7 hours ago

कैंपियरगंज हत्याकांड का खुलासा: मामी की हत्या कर जेवरात लूटने वाली भांजी गिरफ्तार

तानों से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से काटा…

7 hours ago