डीएम ने वन स्टाप सेंटर, हब फार इंपावरमेंट आफ वूमेन का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा वन स्टाप सेन्टर, हब फार इंपावरमेंट आफ वूमेन का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के समय प्रियंका सिंह, परामर्शदाता, शिखा तिवारी, केस वर्कर और संजना देवी, जिला समन्वयक, अनुपस्थित मिली। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय वन स्टाप सेन्टर में दो पीड़िताए आवासित थीं। वन स्टाप सेन्टर के अभिलेखों व पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पंजिकाओं व रिकार्ड को ठीक कर लिया जाय तथा उनके रख-रखाव का उचित प्रबन्ध किया जाय। उन्होंने वन स्टाप सेन्टर के अन्दर व बाहर की साफ- सफाई पर असंतोष व्यक्त किया और जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां साफ सफाई पर ध्यान देते हुए तुरन्त कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय वन स्टाप सेन्टर की खिड़कियों के कांच के शीशे टूटे मिले, दरवाजों व खिड़कियों पर परदे नहीं थें, जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खिड़कियों के शीशे व परदे लगवाये जाने की व्यवस्था करें। उन्होंने संवासियों के भोजन के गुणवत्ता और रसोई के बारे में भी पूछा। महिला कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि रसोई में गैस व चूल्हे तथा बर्तन क्रय कर लिया गया है तथा राशन क्रय करने की कार्यवाही की जा रही है। क्रय प्रक्रिया पूर्ण होते ही रसोई शुरू की जायेगी। संवासियों के बेहतर भोजन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया। रसोई जल्द शुरू कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वन स्टाप सेन्टर में सी0सी0टी0वी0 कैमरे को 02जनवरी से 03फरवरी तक जांच करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

10 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

10 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

10 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

11 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

11 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

11 hours ago