डीएम ने कन्हा उपवन का किया स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा चिउरहा स्थित कान्हा उपवन गोशाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गायों की संख्या और उनके लिए आवश्यक इंतजामों को देखा। उन्होंने ईओ से गोशाला में गायों की संख्या की जानकारी ली। ईओ आलोक कुमार ने बताया कि गोशाला में कुल 102 गोवंश हैं। उन्होंने भंडार कक्ष को भी देखा और गोवंश के लिए भूसा सहित अन्य पोषण सामग्रियों की जानकारी ली। ईओ नगर पालिका ने बताया कि वर्तमान में लगभग 80 कुंतल भूसा, 68 बोरी चूनी, 70 बोरी चोकर और 02 कुंतल गूड़ की व्यवस्था की गई है। साथ ही समय–समय पर गोवंश को हरा चारा भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने सिंचाई विभाग की भूमि को देखा और अधिशासी अभियंता सिंचाई को दूरभाष पर निर्देशित किया कि गोवंश को हरा चारा उपलब्ध कराने हेतु सिंचाई विभाग की भूमि अस्थाई तौर पर नगर पालिका को उपलब्ध कराएं, जिस पर हरा चारा का उत्पादन किया जा सके।
उन्होंने गायों के इयर टैगिंग और ठंड से बचाव की भी जानकारी ली। ईओ नगर पालिका ने बताया कि सभी गोवंश की इयर टैगिंग की गई है। ठंड से बचाव के लिए अलाव और काउकोट की भी व्यस्था की गई है। गोशाला प्रबंधन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इसके अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था हेतु स्ट्रीट लाइट बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने निर्देश दिया कि गोशालाओ का समुचित प्रबंधन करें। साथ ही ठंड के दृष्टिगत सभी आवश्यक इंतजाम करके रखें। पशु चिकित्सक नियमित रूप से गोवंश का चिकित्सीय परीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि सभी पशुओं का टीकाकरण समय पर हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका डॉ पुष्पलता मंगल, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

9 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

9 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

9 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

10 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

10 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

10 hours ago