महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को कान्हा गोशाला चिउरहां का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोशाला में मौजूद गोवंशो की संख्या, भोजन–चारे, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोशाला में कुल 106 गोवंश हैं, जिनमें 77 नंदी और 29 गायें शामिल हैं। चारे के भंडारण की स्थिति में गोशाला में 80 कुन्टल भूसा,20 कुन्टल चुनी, 12 कुन्टल चोकर,1.5 कुन्टल गुड़, 08 कुन्टल कपिला पशु आहार, और 40 किलो नमक उपलब्ध है। हरा चारा न होने पर ईओ ने बताया कि जई की बोआई की जा चुकी है, जिससे एक सप्ताह में हरा चारा उपलब्ध होने लगेगा। जिलाधिकारी ने इस बीच गोवंशो के लिए हरे चारे की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने गोवंशो के लिए खुले बाड़े की व्यवस्था हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हौसला प्रसाद ने बताया कि गोशाला के सभी गोवंशो का टीकाकरण पूरा हो चुका है।इस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया।
सर्दी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने गोवंशो की सुरक्षा के लिए ठंड से बचाव की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश संरक्षण और संवर्द्धन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं गोवंशो को गुड़–चना खिलाया और व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया।
इस दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ आलोक कुमार, तथा नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
लेखक - नवनीत मिश्र आज के दौर में मोबाइल फोन ने जीवन को जितना सुविधाजनक…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गुडंबा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर…
देवरिया पुलिस मुठभेड़: गौ तस्करी करते तीन शातिर गिरफ्तार, एक घायल, पिकअप वाहन व अवैध…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। घुघली कस्बे के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से संचालित हो…
WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 सिर्फ क्रिकेट का टूर्नामेंट नहीं रहा, बल्कि यह पैसों,…
यूपी में थाने से वसूली की साजिश: डीजीपी के नाम से फर्जी मेल भेजकर डराने…