डीएम ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के अंदर लगे फायर सिलेंडरों को कराया गया रिफिलिंग, उपस्थित रहे सभी दलों के प्रतिनिधि

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का वाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सील पैक ताले को खुलवा कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्देश से क्रम में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस के कमरों के अंदर लगे फायर सिलेंडरों की वैधता समाप्त हो जाने की दृष्टिगत उक्त फायर सिलेंडरों का रिफिलिंग कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, कंट्रोल रूम, कक्ष वार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की शिफ्ट वार तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी सत्यप्रिय सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी राजीव उपाध्याय, प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से उमेश चन्द एवं सचिंद्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रामकरण यादव, बहुजन समाज पार्टी से गोरखनाथ, समाजवादी पार्टी से रामधनी चौहान, आम आदमी पार्टी से अवधेश मौर्या एवं निर्वाचन कार्यालय से भागवत दिन वरिष्ठ सहायक, रुस्तम अली तथा हिमांशु सिंह कनिष्ठ सहायक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

15 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago