डीएम ने बीडीओ व सीडीपीओ कार्यालय तथा सीएचसी चित्तौरा का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । कार्यालयों एवं परिसर की साफ-सफाई, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, उपलब्ध संसाधनों इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय चित्तौरा, सीडीपीओ कार्यालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चित्तौरा का औचक निरीक्षण किया। ब्लाक कार्यालय में मनरेगा सेल के निरीक्षण के दौरान बीडीओ सौरभ पाण्डेय को निर्देश दिया कि अमृत सरोवरों के अवशेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करा लिया जाय। एडीओ पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि वर्ष 2023-24 व 2024-25 के व्यक्तिगत शौचालयों तथा सालिड वेस्ट मेनेजमेंट से सम्बन्धित परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराया जाय। स्थापना पटल के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि गार्ड फाइल को व्यवस्थित रखें तथा शासनादेशों को सुरक्षित रखा जाय। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीडीओ को यह भी निर्देश दिया कि वैकल्पिक ऊर्जा के लिए सोलर प्लान्ट लगवाएं तथा सभागार को सुसज्जित भी किया जाय।
ब्लाक कार्यालय के निरीक्षण के उपरान्त डीएम मोनिका रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चित्तौरा का निरीक्षण कर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, इमरजेंसी वार्ड व सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी, एक्सरे कक्ष व शीतल जल की उपलब्धता इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि यहां पर आने वाले मरीज़ों को सीएचसी से ही दवाएं उपलब्ध करायी जाएं तथा बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तबरेज़ को निर्देश दिया गया कि चिकित्सालय भवन व परिसर की साफ-सफाई और बेहतर रखी जाय तथा रिक्त स्थानों पर शोभाकार पौधे रोपित करा दिये जाएं।
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सभी 06 चिकित्सक तथा 23 के सापेक्ष 21 पैरा मेडिकल स्टाफ उपस्थित पाये गये। जबकि 02 कार्मिक अवकाश पर थे। पंजीकृत मरीज़ों की संख्या 229 पायी गयी जिसमें से डॉ. शिप्राराल द्वारा 51, डॉ. अभय कुमार द्वारा 79, डॉ. रजत मेहरोत्रा द्वारा 25, डॉ. अब्दुल हन्नान द्वारा 11, डॉ. तबरेज़ अहमद द्वारा 15 तथा डॉ. संजय शुक्ला द्वारा 48 मरीेज़ों का उपचार किया गया। संस्थागत प्रसव की संख्या 02 तथा 11 मरीज़ भर्ती पाये गये। पैथालोजी के माध्यम से मलेरिया के 05, बलगम के 17, ए.एन.सी. की 06 व ब्लड की 24 कुल 52 जांचे की गई थीं। सीएचसी के निरीक्षण से पूर्व डीएम द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी चित्तौरा के कार्यालय का भी निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-पॉस फेल? घबराएं नहीं, 26 को ओटीपी से मिलेगा राशन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…

10 minutes ago

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें 21 फ़रवरी का इतिहास

21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…

11 minutes ago

वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग

पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…

13 minutes ago

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

6 hours ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

8 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

8 hours ago