जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह की रैली को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की पोषण माह जागरूकता रैली को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आम जनमानस में कुपोषण की समस्या को दूर करने आदि के संबंध में जागरूकता हेतु पोषण जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से चलकर खिरनी बाग चौराहा स्थित रामलीला मैदान तक आयोजित की गई। इस बार पोषण माह की मुख्य थीम मोटापा की समस्या का समाधान चीनी नमक एवं तेल के उपयोग में कमी लाना वोकल फॉर लोकल प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल पोषण भी पढ़ाई भी एवं पुरुषों की सहभागिता बढाई जाने आदि के संबंध में आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोषण माह की अवधि 17 सितंबर से लेकर 16 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। इस अवसर पर पोषण माह के शुभारंभ पर बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि कन्वर्जेंस विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।
फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…
गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…
आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक अनजान नंबर आपको मुसीबत में डाल…
प्रवीन कुमार यादव की रिपोर्ट चेन्नई/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान लगाई गई सख्त…
फोटो ai निर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’…