देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इण्डिया राष्ट्रीय वालीबाल (u- 17 ) प्रतियोगिता में आवासीय छात्रावास वालीबाल देवरिया के तीन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देवरिया आगमन पर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव द्वारा खिलाड़ियों को देवरिया आगमन पर सम्मानित किया गया।
देवरिया स्पोर्टस स्टेडियम में वॉलीबॉल छात्रावास के खिलाड़ी सलमान, निखिल सिंह, आदित्य गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश अण्डर 17 स्कूल गेम्स के लिए हुआ था राष्ट्रीय प्रतियोगिता स्कूल गेम्स ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 31 अक्टूबर 2023 से 4 नवम्बर 2023 तक श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) में आयोजित कि गयी थी। जिसमें उत्तर प्रदेश का पहला मैच सीएससी से हुआ, दूसरा मैच राजस्थान से हुआ, क्वार्टर फाइनल मणिपुर, और सेमीफाइनल जम्मू कश्मीर से हुआ । फाइनल में राजस्थान को 3-2, 25-16,25-18, 22-25,19-25,13-15 से हराया प्रतियोगिता के बेस्ट खिलाड़ी के रूप में सलमान रहे। उल्लेखनीय है कि यह तीनों खिलाड़ी वॉलीबॉल छात्रावास के प्रशिक्षक लालू सिंह यादव देवरिया की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।
इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद, अभिमन्यु सिंह (रिन्कु) अवधेश यादव, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू यादव, विजय पाल, शकील अहमद, शालिनी शर्मा, विकास मिश्रा इत्यादि लोग उपस्थित थे।
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…
मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…
त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…