डीएम ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कैंप कार्यालय में जल जीवन मिशन योजना के प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं से गृह संयोजन, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, बाउंड्री वाल के निर्माण, विद्युत संयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सड़कों के मरम्मत में शिथिलता के लिए जेएमसी और रिथविक कोया को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रतिदिन 500 गृह जल संयोजन के लक्ष्य पूर्ति में शिथिलता के लिए जेएमसी को चेतावनी और रिथविक को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोनो कार्यदायी संस्थाएं सुनिश्चित करें कि सभी परियोजनाएं मार्च तक पूर्ण हो जाएं। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों के संदर्भ में निर्देश दिया कि जो गैर–बिटूमिनस सड़कें हैं, उनकी मरम्मत 15 दिन के भीतर सुनिश्चित करें। गृह जल संयोजन में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि युद्धस्तर पर कार्य कर शत–प्रतिशत कनेक्शन देने का काम दोनो कार्यदायी संस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा 26 परियोजनाओं में धनराशि प्राप्त होने के बावजूद विद्युत संयोजन हेतु आगणन उपलब्ध न कराए जाने पर चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द आगणन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन की सभी परियोजनाओं में बाउंड्री वाल का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है और इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोनो कार्यदायी संस्थाओं को कार्ययोजना बनाकर और आवश्यकतानुसार संसाधन बढ़ाकर परियोजनाओं के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम आतिफ हुसैन, अधिशासी अभियंता विद्युत सदर और दोनो कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

5 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

6 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago