डीएम ने कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कृषि और संबंधित विभागों की समीक्षा कैंप कार्यालय में की गई।
बैठक में ई–केवाईसी में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिया कि उपनिदेशक कृषि समेत ब्लॉक स्तरीय अधिकारी साप्ताहिक समीक्षा बैठक कर ई–केवाईसी को बढ़ाएं। उन्होंने प्रतिदिन ई–केवाईसी की प्रगति जानकारी उन्हे उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में कृषि भंडारण केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसानों की कम फीडिंग पर भी नाराजगी व्यक्त की और एक सप्ताह में फीडिंग को दोगुना करने का निर्देश दिया।
गन्ना विभाग की समीक्षा करते हुए भुगतान को शत–प्रतिशत करने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्यान अधिकारी को जनपद में फूलों की खेती और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग की समीक्षा में उन्होंने जनपद में गो आश्रय स्थलों और उनमें संरक्षित गोवंशो की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 32 गो आश्रय स्थल में 2093 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। उन्होंने गोवंशों के लिए चारा उपलब्धता को पूरे वर्ष सुनिश्चित करने हेतु गोसदन मधवलिया में साइलेज बनाने में प्रयोग होने वाले हरे चारे के उत्पादन का निर्देश दिया और गोआश्रय केंद्रों को चारा उपलब्ध कराने के साथ अतिरिक्त चारे का प्रयोग साइलेज उत्पादन में करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने एडीओ (पीपी) की तैनाती तहसील मुख्यालय वाले विकास खंडों पर करने निर्देश उपनिदेशक कृषि को दिया। उन्होंने दुग्ध, मत्स्य, रेशम विभाग की भी समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया।
इस दौरान उप निदेशक कृषि रामशिष्ट, सीवीओ डॉ यू.एन. सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी हिमाचल सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

50 minutes ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

1 hour ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

1 hour ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

1 hour ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

1 hour ago