कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने की पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद महराजगंज एक शांतिप्रिय जिला है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे, लेकिन इसके लिए हमे परस्पर सहयोग व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। अवैध कटौती की स्थिति में जिम्मेदार अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को विद्युत विभाग के माध्यम से आयोजन स्थलों, रामलीला मैदानों आदि पर विद्युत सुरक्षा के आवश्यक निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को विसर्जन स्थलों पर मोबाईल हेल्थ टीम तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही साफ-सफाई व स्वच्छ जलापूर्ति हेतु सभी ईओ,बीडीओ को निर्देशित किया। उन्होंने सीमावर्ती थानों में विशेष सतर्कता और शराब व मादक पदार्थों पर नियंत्रण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें । साथ ही जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें, ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी एसडीएम व सीओ विसर्जन स्थलों के आस-पास सुरक्षा-व्यवस्था को जाच लें और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करवा लें। उन्होंने यह भी कहा कि आयोजनकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें कहें कि सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें।आयोजनकर्ता बड़े आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी और महिलाओं व बच्चों के लिए अलग बैरिकेडिंग लगवाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था, रस्सी आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने डीजे को निर्धारित मानकों के अनुसार ही लगाने व बजाने का निर्देश दिया। कहा कि विसर्जन हेतु जाने वाली गाड़ियों पर पुलिस का एक प्रतिनिधि जरूर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमे सुनिश्चित करना है कि आगामी त्यौहारों में हादसा, मार-पीट, आगजनी, छेड़खानी डूबने की घटना शून्य रहे।
अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए कहा।
सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों ने भी आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत अपनी तैयारियों से अवगत कराया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।
बैठक में सभी एसडीएम,सीओ,ईओ तथा थानाध्यक्ष, एस.ई. विद्युत वाई.पी. सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

23 minutes ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

34 minutes ago

मईल क्षेत्र में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, हत्या की आशंका

रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास हुई घटना, पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल…

1 hour ago

भटनी में झोपड़ी में लगी आग, तीन लोगों की मौत, महिला गंभीर

देर रात के करीब हुआ हादसा, पुलिस और अग्निशमन टीम ने मौके पर पहुंचकर आग…

2 hours ago

रावण दहन के बाद PM मोदी का बड़ा संदेश: देश के सामने तीन चुनौतियां, एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील

फोटो X विजयादशमी पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी—राष्ट्रीय सम्मान, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति की…

2 hours ago