एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की निर्वाध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित कराने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में गैस की उपलब्धता तथा वितरण में आ रही समस्याओं की समीक्षा की। विक्रय अधिकारियों ने बताया कि जनपद में एलपीजी सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और एजेंसियों को बॉटलिंग प्लांट से लगातार आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी का सर्वर सही ढंग से कार्य न करने के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में समस्या आ रही है, जिसे शाम तक ठीक होने की संभावना है।
विक्रय अधिकारियों ने यह भी बताया कि वर्तमान में उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग की समय सीमा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन तथा नगरीय क्षेत्रों में 25 दिन निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि घरेलू गैस सिलेंडर केवल वास्तविक उपभोक्ताओं को ही उपलब्ध कराया जाए। जांच में यदि यह पाया जाता है कि घरेलू गैस सिलेंडर वास्तविक उपभोक्ताओं के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा रहा है, तो संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
बैठक के दौरान कुछ एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि कुछ लोगों और सोशल मीडिया से जुड़े व्यक्तियों द्वारा हाकरों (डिलीवरी मैन) को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने एजेंसी मालिकों और प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में गैस सिलेंडर का डायवर्जन न होने पाए।
जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जनपद में गैस की आपूर्ति लगातार जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के विक्रय अधिकारी तथा जनपद के गैस एजेंसियों के मालिक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

2 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

2 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

2 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

2 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

2 hours ago

गैस की कमी की अफवाहों पर न दें ध्यान, पर्याप्त है सिलेंडर की उपलब्धता : अभय कुमार सिंह

24 घंटे के भीतर होम डिलीवरी से मिल रहा गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं से एजेंसी पर…

2 hours ago