डीएम ने की कृषि विभाग की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यलय कक्ष में कृषि विभाग, उद्यान प्रोद्योगिकी, कृषि रसायन से सम्बन्धित बैठक की गयी।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में कृषि विकास, कृषि सम्मान निधि, रबी व खरीफ की अच्छी पैदावार से सम्बन्धित मिट्टी की जांच व सैंपलिंग का कार्य, कृषि यंत्रों का वितरण तथा कृषकों को अधिक से अधिक उन्नतशील बीजों का वितरण एवं कृषकों को उन्नत खेती हेतु प्रशिक्षण कराने से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी ली गयी।
जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं की जानकारी में उपनिदेशक कृषि द्वारा योजनाओं के संदर्भ में स्पष्टता न होने और विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता को लेकर फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने पूर्व की बैठकों की बुकलेट बनाने और योजनाओं की प्रगति संबंधी आंकड़ों को मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय कर्मचारियों के कार्य पटल को मेरिट के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। योजनाओं की प्रगति को सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन,कृषि अधिकारी,भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला उद्यान प्रोद्योगिकी अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी बैठक में उपस्थित रहें।

ये भी पढे- गोरखपुर में बड़ा हादसा: जिला विकास अधिकारी की गाड़ी से कुचलकर 2 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, चालक फरार

rkpnews@somnath

Recent Posts

सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, देवरिया में चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के…

43 minutes ago

यूपी खेल छात्रावासों में अंतर्राष्ट्रीय कोच की भर्ती, ₹1.5 लाख मासिक मानदेय

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के खेल निदेशालय के अंतर्गत संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों…

48 minutes ago

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा

मथुरा(राष्ट्र की परम्परा)ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर…

52 minutes ago

फांसी लगाकर किशोर ने अपनी जीवन लीला समाप्त की

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगर के आजाद नगर वार्ड में मंगलवार को सुबह एक किशोर ने अपने…

56 minutes ago

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

4 hours ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

4 hours ago