डीएम ने भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कृषक हित में आपकी ओर से जो भी सुझाव प्राप्त हुए या जो समस्याएं बतायी गई हैं ।उनका नियमानुसार समयबद्धता के साथ समाधान कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि कृषकों को समय से खाद, पानी, बीज, उर्वरक इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित कराना प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है। डीएम ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से बतायी गई समस्या व सुझाव पर नियमानुसार कार्यवाही की जाय।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ल, अधि.अभि. विद्युत बहराइच शैलेन्द्र कुमार व कैसरगंज के सौरभ निगम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

24 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

25 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

28 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago