शासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ डीएम ने की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार के संदर्भ में शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालयों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से विद्यालय की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में भवन जर्जर स्थिति में उनके प्रबन्धक,प्रधानाचार्य 01 सप्ताह के भीतर मरम्मत हेतु आगणन तैयार कर प्रस्ताव जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को 01 सप्ताह के उपरांत संबंधित विद्यालयों के भवनों की स्थिति की जांच जिलास्तरीय तकनीकी समिति के माध्यम से करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थियों व विद्यालय कर्मियों की सुरक्षा शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। इसलिए विद्यालय प्रबंधन निर्देशों का अनुपालन निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित करे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत शासन द्वारा शासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के भवनों के उच्चीकरण किया जा रहा है। शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की मरम्मत हेतु शासन द्वारा 75 प्रतिशत जबकि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को 95 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। शेष भार विद्यालय प्रबंधन को स्वयं वहन करना होगा।
इस दौरान बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

4 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

4 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

5 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

5 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

5 hours ago