डीएम ने बूथों पर एएमएफ तथा नामांकन संबंधी तैयारियो के विषय में विभागों के साथ की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज जिलाधिकारी कार्यालय में बूथों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) और नामांकन तैयारियों के संदर्भ में संबंधित विभागों के साथ बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने नामांकन संबंधी सभी बिंदुओं की जानकारी ली और निर्देश दिया कि चुनाव संबंधी सभी निर्धारित प्रपत्र को तैयार रखें। उन्होंने नामांकन संबंधी सभी तैयारियों को पूरा रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बूथों पर एएमएफ को प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बूथों पर विद्युत संयोजनाे की जानकारी ली और निर्देश दिया कि यदि किसी बूथ पर विद्युत संयोजन संभव न हो तो वहां पर ससमय जेनरेटर की व्यवस्था विद्युत विभाग सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि बीएसए, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर 13 मई तक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने पेयजल संबंधी समस्याओं को दूर करने हेतु जल निगम को निर्देशित किया।
उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच लें कि बूथों पर एएमएफ संबंधी कार्य मानक के अनुसार हों। उन्होंने कहा कि इस विषय में शिथिलता बरतने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, बीएसए, डीआईओएस सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

39 minutes ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

40 minutes ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

41 minutes ago

मऊ: कोपागंज साइबर टीम की कार्रवाई: ₹24,416 की ठगी राशि वापस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…

2 hours ago

देवरिया में भूतपूर्व सैनिकों को 2 दुकानों का आवंटन, 23 फरवरी से आवेदन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…

2 hours ago

सीमा पार नेटवर्क पर शिकंजा, परसा मलिक पुलिस ने तस्कर दबोचा

परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…

3 hours ago