समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा की तैयारी के संबंध में डीएम ने की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2024 को होने वाली उ.प्र. लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु केंद्र पर्यवेक्षक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सकुशल व शुचितापूर्ण परीक्षा कराया जाना हम सबकी जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कुछ मूलभूत बातों को सभी केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी सुनिश्चित कर लें। परीक्षा केंद्र के कक्षों में सीसी टीवी कैमरे, सही व एकसमान समय युक्त दीवार खड़ी हो। सभी केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेय जल और साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो। उन्होंने सीएमओ के माध्यम से सभी केंद्रों पर आवश्यक दवाओं के साथ एक सीएचओ को तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही अभ्यर्थियों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी को तैनात करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि एक अभ्यर्थी परीक्षा की वर्षो से तैयारी करता है और परीक्षा केंद्र पर होने के बावजूद गेट बंद होने की जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचिंत होना बहुत ही दुर्भाग्य की बात हो जाती है। इसलिए गेट बन्द होने के 10 मिनट पहले से गेट बन्द होने की उद्घोषणा या सीटी बजाकर जानकारी दी जाय, जिससे कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न होने पाए। पार्किंग रोड पर न कर कहीं अगल बगल में की जाय, जिससे सामान्य आवागमन में परेशानी न बढे।
उन्होंने ने कहा कि परीक्षा के एक दिन पहले सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने–अपने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सी.सी. टीवी कैमरा सहित आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर कोई कमी हो तो ससमय ठीक करा लें। गेट के अन्दर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां नही जानी चाहिए । उन्होंने ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में जारी निर्देशों का अध्ययन ठीक से कर लें और सभी निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें।
इस दौरान बैठक में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशो का अपर जिलाधिकारी डॉ पकंज कुमार वर्मा द्वारा दोनो सत्रो में ओ.एम.आर. उत्तर प्रपत्रकों के पैकिंग, सीलबंद पैकट खोलने व उन्हें पुनः सील करने सहित वीडियोग्राफी आदि की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता, डीआईओएस अमरनाथ राय, सभी एसडीएम, सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

2 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

10 hours ago