हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बैठक की गई।
बैठक की तैयारियों के संदर्भ में जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेना व सशस्त्र बल के जवानों को राखी भेजने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही जनपद में विभिन्न अवसरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व चित्र प्रदर्शनी हेतु जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया। हर घर तिरंगा अभियान के दौरान रैली, रंगोली, वाल पेंटिंग जैसे कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने ने कहा कि 08 अगस्त तक चलने वाले प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। रैली व प्रभात फेरी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। द्वितीय चरण में वृहद आयोजनों को कराने का निर्देश दिया। कहा कि 09 से 12 अगस्त के बीच तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट का आयोजन कराएं, जिनमें हमारे राष्ट्र ध्वज के महत्व और इतिहास की झलक मिले। उन्होंने काकोरी शताब्दी समापन वर्ष व विभाजन विभीषिका दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन कराएं।
तीसरे चरण जो कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले तीसरे चरण के संदर्भ में उन्होंने 15 अगस्त के अवसर पर भव्य आयोजन का निर्देश दिया और कहा कि इस अवसर पर बैंड वादन, रैली आदि का आयोजन सम्बन्धित विभाग सुनिश्चित करें। उन्होंने 15 अगस्त और उसकी पूर्व संध्या पर सभी सार्वजनिक भवनों को सजाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान के दौरान जगह–जगह तिरंगा सेल्फी प्वाइंट बनाएं, जहां लोग सेल्फी लेकर पोस्ट करें। उन्होंने कहा कि पूरे अभियान में स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, विद्यार्थियों सहित आमजन की भागीदारी को सुनिश्चित करें और इस अभियान को जनअभियान का रूप दें।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारीक्षअनुराज जैन, एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल, डीडीओ बी.एन.कन्नौजिया,पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

4 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

4 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

4 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

4 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

7 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

12 hours ago