डीएम ने की पोषण समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बच्चों के पोषण स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों का सही-सही वजन व लंबाई की माप एक महीने के भीतर करना सुनिश्चित करें तथा जो लोग इसमें असफल रहती हैं, उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इस विषय मे सभी सीडीपीओ को नियमित निरीक्षण व समीक्षा करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक साल से अधिक समय से अनुपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सेवा समाप्ति हेतु नोटिस जारी कर कार्यवाही शुरू करने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार समय से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और डीसी एनआरएलएम को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पोषाहार की उपलब्धता समय-सारिणी के अनुसार करने हेतु जरूरी कार्यवाही हेतु निर्देश दिया।
पोखरभिन्डा आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्य की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बच्चो के उचित पोषण स्तर व स्वास्थ्य हेतु समन्वित प्रयास करने के लिए कहा।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, पीडी रामदरश चौधरी, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित अन्य तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

37 minutes ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

43 minutes ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

43 minutes ago

देवरिया में यूजीसी प्रावधानों पर महापंचायत, सरकार के खिलाफ तीखे तेवर

समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…

1 hour ago

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

3 hours ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

3 hours ago