Categories: Uncategorized

डीएम ने की जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे जिलास्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अक्टूबर 2024 से आरंभ हुए जन सुरक्षा अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर पात्रों को चिन्हित कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित करें। इस कार्य को मिशन मोड पर करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी बैंकों को किसान क्रेडिट कार्ड ,पशुपालन घटक विशेष अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण हेतु निर्देशित किया। किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण को लक्ष्य निर्धारित करते हुए करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर के लिए प्राप्त 10,000 सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य है, जिसके लिए बैंक अपेक्षित सहयोग करते हुए ऋण वितरण को तेज करें।
इस दौरान बैठक में डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, एलडीएम बी.एन. मिश्रा, डीसी उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित बैंकर्स उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

1 hour ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

4 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

4 hours ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

4 hours ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

4 hours ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

4 hours ago