समाधान दिवस से ही शिकायतकर्ताओं से फोन कर जाना शिकायत निस्तारण का हाल
निस्तारण में शिथिलता को लेकर कानूनगो तथा लेखपाल को स्पष्टीकरण जारी करने का दिया निर्देश
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी। जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकार के समक्ष कुल 45 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 09 प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। प्राप्त शिकायतों में 21 राजस्व विभाग, 15 पुलिस, 03 ग्राम्य विकास से व शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। उन्होंने पूर्व में समाधान दिवस में आए प्रकरणों में से 12 शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता किया और उनसे शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में बात की। वार्ता में 07 शिकायतकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया। जबकि बेलवा बुजुर्ग के एक प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि भूमि की पैमाईश हो गई है, लेकिन नाली निर्माण नहीं शुरू हुआ है। इस पर उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर को स्वयं प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। एक अन्य प्रकरण में पनियरा की शिकायतकर्ता ने बताया कि भूमि विवाद का मामला है, जिसमें अब तक कानूनगो तथा लेखपाल द्वारा जांच नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो व लेखपाल से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न मंचों से प्राप्त शिकायतों में जांचकर्ता मौके पर शिकायतकर्ता के साथ अपनी फोटो संलग्न करे और स्पॉट मेमो प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार हो और निस्तारण आख्या की प्रतिलिपि दोनों पक्षों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं और निस्तारण में जिसके खिलाफ फैसला हुआ है, उसकी काउंसलिंग भी करने का प्रयास करें। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ निरंजन सुर्वे, उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, सीओ सदर आभा सिंह, तहसीलदार पंकज शाही, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…