Categories: Uncategorized

डीएम ने जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में दिये आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों में विद्यार्थियों से मानक से अधिक शुल्क लेने तथा मनमाने तरीके से पुस्तकों को क्रय करने हेतु अभिभावकों को बाध्य किए जाने की शिकायतों की रोकथाम हेतु पूर्व निर्धारित 06 बिंदुओं पर कक्षा 01 से 12 तक के विद्यालयों का निरीक्षण कर शुल्क व पाठ्य पुस्तक संबंधी समस्याओं के समाधान का निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर गठित जांच टीमों द्वारा जिन विद्यालयों में प्रथम दृष्टया अमान्य प्रकाशन की पुस्तकों का संचालन होते हुए पाया गया, उनमें 20 मई तक आख्या समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दें कि विद्यालयों में विभिन्न बोर्डों द्वारा मान्य प्रकाशन की पुस्तकों का ही संचालन हो। साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को ड्रेस आदि विद्यालय अथवा किसी निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए मजबूर न किया जाए। उन्होंने शुल्क वृद्धि भी नियमानुसार किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में अभिभावकों का आर्थिक शोषण न हो इसको जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के.शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पाण्डेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य व जांच दल के लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

1 hour ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

2 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

2 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

2 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

2 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

3 hours ago