होम्योपैथ चिकित्सालयों के अपग्रेडेशन कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने जतायी नाराज़गी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आयुष विभाग की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मतरेपुर, विश्वनाथ गांव व धर्मापुर में होम्योपैथ चिकित्सालय के उच्चीकरण कार्य की धीमी प्रगति तथा कार्यदायी संस्था यू.पी.पी.सी.एल. के किसी प्रतिनिधि के बैठक में उपस्थित न होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए यथास्थिति से प्रबन्ध निदेशक को पत्र भिजवाये जाने का निर्देश दिया। जिले के आयुर्वेद चिकित्सालयों में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती व उपस्थिति, औधधि की उपलब्धता, हर्बल गार्डेन की स्थापना इत्यादि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ समय से चिकित्सालय में उपस्थित रहकर आने वाले मरीज़ों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं।
डीएम द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया कि खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से आयुष चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला आर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राजन वर्मा, जिला होम्योपैथ अधिकारी डॉ. यूसुफ अली अंसारी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पेट्रोल संकट का असर: बाजार बंद, शादियों पर पाबंदी, ट्रांसपोर्ट फ्री

पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से सख्ती: रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, 10 बजे…

57 minutes ago

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

1 hour ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

1 hour ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

3 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

3 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

4 hours ago