डीएम ने जनपद वासियों को धनतेरस व दीपावली की दी बधाई
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील नानपारा अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बितनिया, जरबदिया, व बौण्डी गिरदा के 2750 पात्र बाढ़ प्रभावित लोगों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा के परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने ब्लाक प्रमुख शिवपुर व बलहा के प्रतिनिधियों व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राशन किट का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने तहसील कैसरगंज में बाढ़ प्रभावित ग्राम गोड़हिया नं.-1 व बदरौली के बाढ़ प्रभावित लोगों को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में खाद्य सामग्री किट का वितरण किया। वितरण के अवसर पर आये हुए बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट कर उन्हें धनतेरस व दीपावली की हार्दिक बधायी दी! डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में जनपद के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है। जनपद की बाढ़ प्रभावित चार तहसीलों मिहींपुरवा(मोतीपुर) नानपारा, महसी व कैसरगंज के लगभग 80 प्रतिशत लोगों को राशन किट का वितरण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन भी प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में बाढ़ प्रभावित लोगों के जीवन में किसी प्रकार की समस्या न आने पाये उनके जीवन में जितनी भी कठिनाई है उसको दूर किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने सभी जनपद वासियों को दीपावली की बधाई भी दी।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…