डीएम ने तक्नीकी टीम के साथ निर्माण कार्य स्थलों का किया औचक निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर के मोहल्ला सलारगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में नवनिर्मित पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रय गृह एवं निर्माणाधीन वन स्टाप सेण्टर तथा विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम यादवपुर में निर्माणाधीन सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट का तक्नीकी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।
तीनों निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने तक्नीकी टीम को निर्देश दिया कि प्रयुक्त हुई सामग्री की सैम्पुलिंग कर स्टीमेट व पर्ट चार्ट के अनुसार मूल्यांकन किया जाय।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निर्माणाधीन वन स्टाप सेन्टर के निरीक्षण के दौरान डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह को निर्देश दिया कि संस्था से समन्वय कार्य कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराकर वन स्टाप सेण्टर का संचालन कराया जाय। डीएम ने यह भी कहा कि यदि संस्था द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित कार्यदायी संस्था पैक्सफेड का खाता सीज़ कराने के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्यवाही की जाय।
यहॉ पर तक्नीकी टीम को निर्देश दिया गया कि सैम्पुलिंग कर निर्माण कार्य में प्रयुक्त हुई सामग्री का पर्ट चार्ट के अनुसार मूल्यांकन कराएं।
इसी परिसर में नवनिर्मित पं दीन दयाल उपाध्याय आश्रय गृह का निरीक्षण करते हुए फर्श का कार्य संतोषजनक न पाये जाने पर कार्यदायी संस्था सी.एण्ड डीएस को निर्देश दिया कि इसकी कमियों को तत्काल दुरूस्त कराएं। यहॉ पर भी तकनीकी टीम को निर्माण सामग्री का नमूना संग्रहीत कर प्रयुक्त की गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराये जाने के निर्देश दिये गये। डीएम ने कार्यदायी संस्था को यह भी निर्देश दिया कि तत्काल कमियों को दूर कर भवन हस्तगत करने की कार्यवाही पूर्ण कराएं।
विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम यादवपुर में 969.53 लाख की लागत से निर्माणाधीन 75 टी.पी.डी. म्यूनिसिपल सालिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लान्ट के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मशीन शेड, क्यूरिंग शेड, मानसूचन शेड एवं फिनिश प्रोडक्ट शेड के सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। जबकि स्क्यिोरिटी रूम एण्ड वेट ब्रिज के फाउण्डेशन का कार्य पूर्ण व सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है। टिपिंग एरिया के फाउण्डेशन का कार्य प्रगति पर है। प्रोसेसिंग एरिया, कम्पोस्ट पैड, मशीन शेड, प्रोडक्ट गोदाम, वेब ब्रिज कम्पलीट सेट, टायलेट ब्लाक, गार्ड रूम, बाउण्ड्रीवाल इत्यादि का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। डीएम ने कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस को निर्देश दिया कि कार्यस्थल पर यांत्रिक व मैन पावर बढ़ाकर अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कराएं। डीएम ने ई.ओ. नगर पालिका परिषद, बहराइच प्रमिता सिंह को निर्देश दिया कि नियमित रूप से कार्यस्थल का निरीक्षण कर मानक व गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराएं। यहां पर भी डीएम ने तकनीकी टीम को निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया। इस अवसर अधि.अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह व तकनीकी टीम के अधिकारी सदस्य, न.पा.परि. बहराइच के सहा.अभि. देवेन्द्र धीमान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

2 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

3 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

3 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

12 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago