डीएम ने की सवना में क्राफ्ट कटिंग का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा विकास खंड सदर के सवना ग्राम में क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सवना में किसान सच्चिदानंद के खेत में धान के फसल की क्रॉप कटिंग कराई और निर्देश दिया कि नियमानुसार अलग खेतों में क्रॉप कटिंग कर प्राप्त औसत उत्पादन को संबंधित पोर्टल पर निर्धारित समय सीमा में फीड करें, ताकि फसल की क्षति की स्थिति में पीड़ित किसान को उचित मुआवजा प्राप्त हो सके।
सहायक सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि रैंडम विधि से चयनित खेत में सांख्यिकी तरीके से क्रॉप कटिंग जिलाधिकारी की उपस्थिति में की गई। क्रॉप कटिंग में 43.3 स्क्वायर मी क्षेत्र में 24.85 किग्रा उपज प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है और इसके आधार पर कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिसके आधार पर फसल बीमा के नुकसान का मुआवजा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बीमित किसानों को मिलता है।
क्रॉप कटिंग के दौरान तहसीलदार सदर राजेश कुमार, कानूनगो सदर राम समुझ, लेखपाल जनकराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

7 minutes ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

50 minutes ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

1 hour ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

1 hour ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

2 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

2 hours ago