डीएम ने एमबीडी बांध का किया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद में संभावित बाढ़ प्रभावित एरिया सर्किल धनघटा के एमबीडी बांध का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज अजय कुमार और अधिशाषी अभियंता अक्षय कुमार के साथ बांध की स्थिति का जायजा लिया।
डीएम को निरीक्षण के दौरान ड्रेनेज खंड के अधिकारी ने बताया कि एमबीडी बांध 21.400 मीटर का है, जो अपने जनपद में गोरखपुर और बस्ती की सीमा से जुड़ा है। इसमें 11.100 मीटर बांध अति संवेदनशील है, जिसका कार्य 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अपूर्ण कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करने और कार्य की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने रामपुर, मकड़ूपुर और कमरिया घाट का भी निरीक्षण किया और बांध पर मिट्टी की पटाई और सीमेंटेड पीच के कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बांध की सुरक्षा और बाढ़ नियंत्रण के उपायों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बांध की सुरक्षा और बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वास्थ्य के नाम पर निजीकरण का खेल

✍️ लेखक: संजय पराते सरकार आदिवासी हितों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन बजट और…

1 hour ago

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

8 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

8 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

9 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

9 hours ago